बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

राजधानी पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी,

बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना: राजधानी पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, कोतवाली थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रवीश उर्फ बीसी गंगा के उस पार से पटना पहुंचा है। वह किसी से पैसे लेने के बाद नेपाल भागने की फिराक में था। सूचना मिलते ही पुलिस ने बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित गंगा घाट के पास घेराबंदी कर दी।

पुलिस का कहना है कि आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी गई, लेकिन उसने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रवीश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया।

फिलहाल आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पूछताछ के दौरान बंटी यादव हत्याकांड से जुड़े अन्य अहम तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।